राजनांदगांव| बकरकट्टा के ग्राम खाम्ही में किसान के घर से 65 हजार रुपए की चोरी हो गई। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी भगलू नेताम अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। सुबह जब परिवार उठा तो पास के कमरे में रखी लोहे की पेटी के चोरी होने की जानकारी मिली। पेटी में 65 हजार रुपए नकद सहित दस्तावेज और बैंक खाते मौजूद थे। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।


