दो थानों की पुलिस ने 8 साइबर ठग किए गिरफ्तार:4 मोबाइल और 6 फर्जी सिम जब्त, सेक्सटॉर्शन समेत अलग-अलग तरीकों से करते थे ठगी

डीग जिले के दो थानों ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। कामां थाना पुलिस ने 4 आरोपियों से 4 चोरी के मोबाइल और 6 फर्जी सिम जब्त की हैं। वहीं कैथवाड़ा थाना पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग जगह दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कामां थाना अधिकारी अनिल गौतम ने बताया- राष्ट्रीय साइबर शिकायत 1930 पर साइबर ठगों की लोकेशन मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम विलग और गढ़ाजान के जंगल में पहुंची। जहां 4 साइबर ठग बैठे हुए थे और मोबाइल चला रहे थे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर चारों साइबर ठगों को पकड़ा। साइबर ठगों ने अपना नाम सरवेज निवासी लाड़लाका, साकिर निवासी मूंगस्का, शहजाद और निवासी विलग होना बताया। आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास 4 मोबाइल और 6 फर्जी सिम मिली। आरोपियों ने पूछताछ में बताया की सेक्सटॉर्शन के जरिए ठगी किया करते थे। वहीं कैथवाड़ा थाना अधिकारी शिवलहरी मीणा ने बताया की थाने की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने अपने नाम शाहिद निवासी औलंदा, तालीम निवासी धर्मशाला, जैकम निवासी घघवाड़ी, जकरिया निवासी नीमला होना बताया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *