छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो अलग अलग मामलों में आग लगने की घटना सामने आयी है। जिसमें एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई, तो दूसरे मामले में भाजपा नेता के खेत में रखे पैरावट में किसी आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां सोमवार को एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रेलर चालक ने मौका पाकर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना घरघोड़ा-छाल बायपास मार्ग में घटित हुई थी और रात तकरीबन 11 बजे उस ट्रेलर में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं आशंका जातयी जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से ट्रेलर में आग लग गई। पैरावट में किसी ने लगाई आग
वहीं दूसरी घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें लोईंग गांव में रहने वाला भाजपा नेता सूर्यकांत त्रिपाठी रेंगाल टिकरा में अपना पैरा रखा हुआ था। रात में किसी अज्ञात युवक ने उसे पैरावट पर आग लगा दी। यही नहीं बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने आग लगने से पहले पास के बोर ग्रीप को भी निकालकर कहीं फेंक दिया। ताकि पैरावट में लगने वाले आग को बुझाया ना सके। इस मामले में भाजपा नेता सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि किसी ने रंजिशवश इस घटना को अंजाम दिया है। रेंगाल टिकरा में करीब तीन एकड़ के फसल की पैरावट को रखा था, जिसे किसी ने जान बुझकर आग के हवाले कर दिया वे इस मामले की पुलिस में शिकायत करने की बात कह रहे हैं।


