17 फरवरी को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का फाइनल वोटिंग परसेंटेज सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सबसे कम वोटिंग 48.56 प्रतिशत बीजापुर में हुई है। वोटिंग प्रतिशत के मामले में राजनांदगांव सबसे ऊपर है। यहां 89.29 प्रतिशत वोट डले हैं। आंकड़ों से जुड़ा एक दावा भाजपा ने भी किया है। भाजपा ने कहा है कि उन्हें रुझान 140 सीटों के मिले। जहां भाजपा/समर्थित 109 लोगों को जीत मिली है। कांग्रेस समर्थित 24, निर्दलीय 6 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समर्थित 1 व्यक्ति को जीत मिली है। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 17 फ़रवरी को 27 हज़ार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य तथा 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। ओवरऑल मतदान 81.38 प्रतिशत हुआ। राज्य के 53 विकासखण्डों में ये मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित इलाकों में भी वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयोग का दावा है कि नक्सली वोटिंग काे प्रभावित नहीं करपाए, सभी जगहों में शांतिपूर्ण मतदान पूरे किए गए हैं। कितने लोगों ने लड़ा चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 27 हज़ार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य तथा 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 9 हज़ार 873 मतदान केंद्र बनाए गए । प्रथम चरण के चुनाव में पंच पद हेतु 60 हज़ार 203 अभ्यर्थी, सरपंच पद हेतु 14 हज़ार 646 अभ्यर्थी,जनपद पंचायत सदस्य हेतु 4 हज़ार 5 87 अभ्यर्थी एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु 702 अभ्यर्थिओं ने चुनाव लड़ा। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 57 लाख 99 हज़ार 660 है, जिसमें पुरुष मतदाता 28 लाख 70 हज़ार 859, महिला मतदाता 29 लाख 28 हज़ार 751 एवं अन्य 50 मतदाता शामिल हैं। वोट परसेंटेज में मुख्य जिलों की स्थिति इन जगहों पर हो गई वोटिंग
आज प्रथम चरण में राज्य की जिन 53 विकास खंडो में मतदान संपन्न हुआ उसमें जिला बिलासपुर के विकासखण्ड मस्तुरी, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखण्ड गौरेला, जिला मुंगेली के विकासखण्ड मुंगेली, जिला जांजगीर-चांपा के विकासखण्ड बम्हनीडीह एवं अकलतरा, जिला सक्ती के विकासखण्ड जैजेपुर, जिला कोरबा के विकासखण्ड कोरबा एवं करतला, जिला रायगढ़ के विकासखण्ड रायगढ़ एवं पुसौर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड बरमकेला, जिला सूरजपुर के विकासखण्ड सूरजपुर एवं भैयाथान, जिला बलरामपुर के विकासखण्ड कुसमी, राजपुर तथा शकंरगढ़, जिला सरगुजा के विकासखण्ड अम्बिकापुर, लखनपुर तथा उदयपुर, जिला कोरिया के विकासखण्ड सोनहत, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड खड़गवां, जिला जशपुर के विकासखण्ड बगीचा शामिल है। इसी तरह जिला रायपुर के विकासखण्ड आरंग एवं अभनपुर, जिला बलौदाबाजार के विकासखण्ड भाटापारा एवं सिमगा, जिला गरियाबंद के विकासखण्ड गरियाबंद एवं मैनपुर, जिला महासमुन्द के विकासखण्ड बसना एवं सरायपाली, जिला धमतरी के विकासखण्ड धमतरी एवं मगरलोड, जिला बेमेतरा के विकासखण्ड बेमेतरा एवं नवागढ़, जिला दुर्ग के विकासखण्ड दुर्ग, जिला बालोद के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी, जिला राजनांदगांव के विकासखण्ड राजनांदगांव, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के विकासखण्ड छुईखदान, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के विकासखण्ड मानपुर, जिला कबीरधाम के विकासखण्ड कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा, जिला कोण्डागांव के विकासखण्ड कोण्डागांव, जिला बस्तर के विकासखण्ड जगदलपुर एवं दरभा, जिला नारायणपुर के विकासखण्ड नारायणपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखण्ड कांकेर, चारामा एवं नरहपुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के दंतेवाड़ा एवं गीदम तथा जिला सुकमा के सुकमा एवं बीजापुर जिला के विकाखण्ड बीजापुर शामिल हैं।


