राजसमंद नगर परिषद की मंगलवार को परिषद सभागार में 5वीं बोर्ड मीटिंग हुई। बैठक में नगर परिषद सभापति अशोक टांक ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 का 217 लाख रुपए का बजट पेश किया गया, जो पिछली बार के मुकाबले 10 लाख रूपये ज्यादा है। बजट पेश करते हुए सभापति अशोक टांक ने बताया कि शहर के विकास के लिए गत वर्ष के बजट से 10 लाख के बजट में बढ़ोतरी की गई है। बजट में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, जहां पर पक्ष और विपक्ष के पार्षद आपस में बहस करते नजर आए। तो कई मुद्दों पर पक्ष विपक्ष दोनों तरफ के पार्षदों ने सहमति जताते प्रस्ताव पास किए गए। बोर्ड मीटिंग के दौरान शहर की मुख्य समस्या पार्किंग सफाई और रोड लाइट के साथ सड़क निर्माण नए निर्माण सार्वजनिक शौचालय के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विपक्षी पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार का मुद्दे उठाए गए। भ्रष्टाचार के मुद्दे में नौ चौकी झील के नरेगा सफाई कार्य में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए विपक्षी भाजपा के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पार्षद दीपक शर्मा ने अशोक टांक से नौ चौकी झील में भ्रष्टाचार घोटाले पर कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की। कमेटी की बात पर सभापति अशोक टांक और पार्षद दीपक शर्मा के बीच में जमकर बहस हुई। विपक्ष के पार्षदों ने सभापति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किसी को बचाने का आरोप लगाते भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। अंत में सर्वसम्मति से कमेटी बनाने का निर्णय पास किया गया। नगर परिषद की बोर्ड मीटिंग के बाद 217 लाख का बजट पास किया गया। बैठक के बाद बैठक में उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली कुमावत आयुक्त ब्रजेश राय के साथ 45 वार्डों के पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक के दौरान वार्ड 41 के भाजपा पार्षद आशीष पालीवाल अपने वार्ड में स्नानघर का काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए मीटिंग हॉल के फर्श पर बैठ गए। जिसके बाद सभी पार्षदों ने उनकी जायज मांग का समर्थन किया। इस पर आगामी 4 दिनों में महिला स्नानघर का काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया।


