कवर्धा| स्वच्छता और सुविधा के नाम पर नगर पंचायत बोड़ला में बना सामुदायिक शौचालय व स्नानागार अब शोपीस बनकर रह गया है। भवन तैयार है, बोर्ड लगा है, लेकिन दरवाजे पर ताला शायद ही कभी खुलता हो। लोगों को खुले में जाने या निजी व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सुविधा नहीं मिल रही है।


