विकास करने करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए

युवाओं के विकास के लिए काम करने वाला हो जनप्रतिनिधि : अंकित चास नगर निगम चुनाव में वैसे प्रत्याशी को अपना वोट देंगे, जो मोहल्लों की गंदगी व कचरा के अंबार से निजात दिला सके और स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। उन्हें ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो जीत हासिल करने के बाद मोहल्ले में पांच वर्षों तक अपना चेहरा भी ना दिखाए। ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो जनता का दुख दर्द समझकर समस्याओं का समाधान करे और वार्ड की सभी बुनियादी और मूलभूत समस्याओं से निजात दिला सके। चास की सबसे बड़ी समस्या बिजली है, जिससे आज तक निजात नहीं मिल सका है। सिर्फ लंबे चौड़े दावे ही किए जाते हैं कि चास को निर्बाध बिजली मिलेगी, पर आज तक नहीं मिली। बोकारो | चास नगर निगम चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को अपने जनप्रतिनिधियों से अनेक आशा और अपेक्षा है। शिक्षित जनप्रतिनिधि की तलाश में युवाओं की नजर एक-एक प्रत्याशी को परख रही है। विकास पुरुष कहलाने से पहले जनप्रतिनिधि विकास के काम भी करने होंगे, तभी सही ​होगा। युवाओं का कहना है कि वह ऐसे जनप्रतिनिधि को अपना वोट देंगे, जो जनहित का ध्यान रखकर समस्याओं का समाधान करें। ऐसा ना हो कि चुनाव जीतने के बाद उनका दर्शन ही दुर्लभ हो जाए। इससे समस्या का समाधान कम होगा, बल्कि जनता की परेशानियां बढ़ेगी। क्षेत्र का विकास करने वाला जनप्रतिनिधि होना चाहिए : सोनाली कुमारी वैसे जनप्रतिनिधि को अपना वोट देंगे, जो मुहल्लों में बिजली, पानी और गंदगी की समस्याओं का समाधान कर सके। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने के बारे में सोचे ताकि चास के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए राज्य से बाहर ना जाना पड़े। वैसे जनप्रतिनिधि को अपना वोट देंगे जो जनता के दुख-सुख में हमेशा खड़ा रहे और जनसमस्याओं का तुरंत निपटारा कर सके। ऐसा ना हो कि आश्वासन देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते रहे। साथ ही उसे शिक्षित भी होना चाहिए, ताकि योजनाओं की समझ हो। योजना धरातल पर उतारने वाला चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *