अंबागढ़ चौकी| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माहुद मचान्दुर में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। विद्यार्थी माता-पिता का पूजा कर उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। लखन दास सार्वा व प्रधान पाठक ने माता-पिता का पूजन प्रतिदिन करने एवं उनकी आज्ञा का पालन करने, माता-पिता को हर रोज प्रणाम करने कहा। इस अवसर पर विजय कुमार रामटेके, नरेश कुमार साहू, किशोर, किरण नवीन गायकवाड़, रीना मेश्राम, अंगद राम मानकर, प्रेम वर्मा, सुनील कुमार, अशोक कुमार साहू तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


