हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, सुबह से लगा रहा भक्तों का तांता

भास्कर न्यूज | राउरकेला महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वेदव्यास धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम दिखाई दिया। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। दूर-दराज से आए श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर भगवान शिव का दर्शन और जलाभिषेक करते नजर आए। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस बार युवाओं और महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा खास इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, कतार प्रबंधन तथा मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिवपूजन और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है। इसी आस्था के कारण हर वर्ष वेदव्यास धाम में हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *