समारोह: डॉ. अंजना व दीपक का किया सम्मान

कोरबा/बालको नगर । मुकुटधर साहित्य समिति ने पद्मश्री पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन, कोरबा में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता यूनुस दानियालपुरी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. अंजना सिंह ठाकुर व दीपक सिंह ठाकुर थे। समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा व उपाध्यक्ष बलराम राठौर भी मंचासीन रहे। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अनसुइया श्रीवास ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का पुष्प हार व बैज लगाकर स्वागत किया। समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए स्वागत उद्बोधन डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा ने दिया। अतिथियों अपने विचार रखे। साहित्य भवन के साज-सज्जा के िलए विशेष सहयोग के लिए डॉ. अंजना सिंह ठाकुर व दीपक सिंह को समिति ने शॉल, श्रीफल और गुलदस्ता के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कवियों ने बसंत और अन्य विषयों पर मधुर काव्यपाठ किया। काव्यपाठ करने वालों में संतोष चौहान, शनी प्रधान, संतोष कुमार, उदय प्रधान, सरस्वती श्रीवास सहित अन्य शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *