कस्बा हरिके स्थित दुर्गा मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दूध, दही और शहद से अभिषेक किया तथा चंदन का तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के पकवानों के लंगर लगाए गए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान सुनील कुमार शिंटू, पंडित साहिल, रोहित वेदी और लखविंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।


