हरदा में कल 4 घंटे होगी बिजली कटौती:दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक सप्लाई बंद; सिविल लाइन समेत कई इलाके प्रभावित होंगे

हरदा में बुधवार को बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राकेश सिलोरिया ने बताया कि 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान कई इलाकों में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सिविल लाइन, अभिषेक ग्रीनवैली और प्रताप कॉलोनी शामिल हैं। इसके अलावा भवानी कुंज, मानपुरा और घंटाघर में भी बिजली नहीं रहेगी। खंडवा बायपास, नेहरू पार्क, जतरा पड़ाव और इमलीपुरा क्षेत्र भी प्रभावित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *