आप ने लगाया किसानों को धोखा देने का आरोप:विदिशा कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, गेहूं-धान के वादे पूरे न करने पर बीजेपी को घेरा

विदिशा में आम आदमी पार्टी ने किसानों के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा है। आप पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रमोद शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में किसानों से वादा किया था। पार्टी ने कहा था कि सत्ता में आने पर गेहूं का 2,700 रुपए और धान का 3,100 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान करेंगे। यह दर समर्थन मूल्य और बोनस को मिलाकर होनी थी। वर्तमान में सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य इस वादे से काफी कम है। किसानों को अपनी उपज बेचने के बाद भी लागत के बराबर राशि नहीं मिल पा रही है। इससे किसान कर्जदार होते जा रहे हैं। आप नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे जिले और प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *