रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक रांची विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति अजीत कुमार सिन्हा से मिलने पहुंचे। लेकिन कुलपति से मुलाकात नहीं होने के कारण वे निराश होकर वापस लौट गए। इस पर संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि नीड बेस्ड शिक्षक की बहाली रोक दी गई है, जबकि इस बहाली के तहत हमें प्राथमिकता देकर हमारी सेवा लेने का कैबिनेट में निर्णय हुआ था। परंतु अब बहाली प्रक्रिया ही रोक दी गई है। ऐसी स्थिति में रांची विश्वविद्यालय हमारी अनुशंसा कर पुन: हमारी सेवा सुनिश्चित करें। प्रेम शंकर तिवारी ने कहा कि 8 वर्षों से अधिक समय से हम सेवा दे रहे हैं। अतिथि शिक्षकों को काम करने से रोक कर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा लेने की विश्वविद्यालय की मनसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि उच्च न्यायालय का आदेश है कि हमारी सेवा समाप्त नहीं की जा सकती है। मौके पर अमित कुमार, शशि शेखर, डॉ. पूनम कुमारी, सूर्य सूरज, शाहबाज आलम, डॉ. मुमताज, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. प्रियंका पोद्दार, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।


