श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 141वां श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेड़ा, गुड़, चना, फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया गया। श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा कर पाठवाचक मनीष सारस्वत, ओम शर्मा ने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन किया गया। श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती कर भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।


