भरतपुर साइंस सेंटर में इनोवेशन हब बनेगा:बजट में डीग को मिला रिंग रोड; ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए 100 करोड़

राजस्थान में भाजपा सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश करेगी। इस बजट में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी भरतपुर के लिए भी सौगातों की घोषणा कर सकती हैं। ऐसे में भरतपुर के लोगों को बजट से बहुत ज्यादा उम्मीदें है। क्योंकि सीएम भजन लाल शर्मा का भरतपुर गृह जिला है। ऐसे में भरतपुर के लोग अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा सौगातों को उम्मीद लगाए हुए हैं। युवा रोजगार की उम्मीद लगा कर बैठे हैं तो, महिलाएं महंगाई से परेशान नजर आ रही हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पिछले बजट में हुई घोषणाएं पूरी नहीं होने से नाराज हैं। भरतपुर में सबसे बड़ी घोषणा शहर में दो ओवर ब्रिज की थी। लेकिन अभी तक उसका काम शुरू नहीं हुआ है। इसके साथ ही घना पक्षी बिहार के पास जूलॉजिकल पार्क बनाने की घोषणा हुई थी। उसका भी काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि UIT को विकास प्राधिकरण बना दिया गया है। कई ऐसे काम भी हैं जो पिछले बजट की घोषणा के बाद उन पर काम चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *