क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी बनेगा बूंदी:ग्रामीण टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, पर्यटकों के लिए ​विकसित होगा कैलवा गांव

राजस्थान सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कैलवा- इंद्रगढ़ बूंदी को ग्रामीण टूरिज्म की योजना में शामिल किया है। इस योजना में 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस घोषणा से बूंदी जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वित्त मंत्री ने घोषणा की प्रदेश में ग्रामीण टूरिज्म योजना के तहत बरौली धाम डीग-कामां, देवमाली-ब्यावर, पिपलांत्री-राजसमंद, महंतसर-झुंझुनूं, भूरी पहाड़ी- सवाई माधोपुर, कैलवा- इंद्रगढ़ बूंदी, रूसीरानी अलवर,आभानेरी दौसा, शेरगढ़ बारां और लापोड़िया मालपुरा-टोंक को विकसित किया जाएगा। इस पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी बनेगा बूंदी
स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर बूंदी, नाथद्वारा, खाटूश्यामजी, माउंटआबू, भीलवाड़ा, बालोतरा, भरतपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, मंडावा, किशनगढ़, भिवाड़ी, पुष्कर के शहरी क्षेत्रों को 900 करोड़ से क्लीन एंड ग्रीन ईको सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेशभर के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में अगले एक साल में सवा लाख सरकारी भर्तियों की घोषणा की है। जिससे धौलपुर जिले के लोगों को रोजगार की उम्मीद जगी है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बिजली की 100 यूनिटों को बढ़ाकर डेढ़ सौ यूनिट तक फ्री कर दिया है। इसका जिले के लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया है। मुफ्त बिजली के लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएगी। जिनके घरों पर स्पेस नहीं है, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट लगाकर उन्हें लाभ दिया जाएगा। बजट में 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन की भी घोषणा की गई है। दीया कुमारी ने राजस्थान में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने की भी बजट में घोषणा की है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपए की लगात से नॉन पेचैंबल सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं पेयजल विभाग में 1050 नए टेक्निकल पदों पर भी भर्ती की जाएगी। अगले एक साल में 1500 हैडपंप और एक हजार ट्यूबवेल्स भी राजस्थान में लगाए जाएंगे। अपने बजट भाषण में उपमुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी में सप्ताह में 5 दिन दूध दिए जाने की घोषणा की है। जिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। बजट में 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे। जिससे धौलपुर जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। बजट में बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के लिए 50 बेडेड सरस्वती होम बनाए जाने की घोषणा की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *