बुरहानपुर की कक्षा 6वीं की छात्रा आराध्या गजेंद्र पाटिल ने दिल्ली में आयोजित यूसीमास मानसिक अंक गणित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विश्व के 33 से अधिक देशों के 6 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें आराध्या ने अपनी जबरदस्त मानसिक क्षमता का प्रदर्शन किया। दिल्ली से बुरहानपुर लौटने पर मंगलवार को आराध्या का स्वागत किया गया। इस मौके पर आराध्या ने कहा कि इस एग्जाम के लिए वह चार माह से कड़ी मेहनत कर रही थी। 8 मिनट में मैथ्स के 200 सवाल करने थे आराध्या के पिता गजेंद्र पाटिल ने कहा कि हमारी लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, मां प्रियंका पाटिल ने कहा कि बच्ची पिछले 4 माह से तैयारी कर रही थी। प्रतियोगिता में 8 मिनट में मैथ्स के 200 सवाल करना रहता है। यह स्पर्धा पहली बार इंडिया में हुई। आराध्या एफ ग्रुप में सेकंड रनर रही। बुरहानपुर से 10 बच्चे भाग लेने दिल्ली गए थे।


