पाली शहर में आगामी त्यौहारों को देखते हुए बुधवार को पाली शहर के कोतवाली और औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में सीओ सिटी ऊषा यादव के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता, RAF कम्पनी ने फ्लैग मार्च किया। कोतवाल अनिल विश्नोई ने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAF कंपनी के परिचित अभ्यास के दौरान फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। जो सूरजपोल से शुरु होकर सोमनाथ मन्दिर, प्यारा चौक, रूई कटला, चुड़ीगर बाजार, गोल निम्बडा , सर्राफा बाजार, बादशाह का झण्डा, नाडी मोहल्ला, केरिया दरवाजा, शांतिनाथ मन्दिर, घोसीवाड़ा, जालोरी दरवाजा, जंगीवाड़ा, कमल बाल मंदिर स्कूल, पुराना बस स्टेण्ड आकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में कोतवाली थाना स्टॉफ, 83 RAF कंपनी जयपुर के असिस्टेंट कमांडेड जयसिंह मय जाप्ता शामिल रहे।
औद्योगिक नगर थानाप्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इसी तरह औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। संवेदनशील इलाकों की स्थिति का जायजा लिया गया। फ्लैग मार्च में थाना स्टॉफ सहित RAF की 83 बटालियान के जवान शामिल रहे।


