पुलिस ने पीड़ित के लिए बयान, मामले में जांच जारी:सीओ सोजत सिटी अनिल सारण, दो कांस्टेबल के संस्पेड होने का मामला

युवक से बिना बिल का करीब डेढ़ करोड़ रुपए (1.660 किलो) का सोना जब्त कर अपने पास रखने के मामले में सीओ सोजत सिटी अनिल सारण, कांस्टेबल जितेंद्रसिंह, अशोक मीणा को संस्पेड किया गया था। मामले की जांच में जुटे जोधपुर ग्रामीण एएसपी भोपालसिंह लखावत ने बुधवार को पीड़ित मनीष शर्मा के बयान लिए और मामले में बरामद किया गया सोना कोर्ट में जमा करवाने की कार्रवाई शुरू की। बता दे कि नागौर जिले के डेगाना निवासी मनीष शर्मा चेन्नई में ज्वेलरी का व्यापार करता है। उसके चाचा भी ज्वेलरी का व्यापार करते हैं। वह सोजत सिटी के सेहवाज गांव में अपने दोस्त के यहां 1 किलो 660 ग्राम सोना लेकर आया था। इसकी जानकारी डीएसपी सोजत सिटी अनिल सारण को मिली थी। उन्होंने ज्वेलर को बुलाया और उससे सोने का बिल मांगा, नहीं होने पर सोना चोरी का होने का डर बताकर युवक से सोना लेकर अपने कब्जे में रख लिया कोर्ट में जाम करवाने की कार्रवाई नहीं की। ऐसे हुआ खुलासा
एसपी चूनाराम जाट को 17 फरवरी को मुखबिर के जरिए यह सूचना पहुंची तो उन्होंने अपने स्तर पर इसकी जांच करवाई। जांच में मामला सही पाए जाने पर पूरे प्रकरण को लेकर एक लेटर पुलिस महानिदेशक यूआर साहू को लिखा। उन्होंने 18 फरवरी को आदेश जारी कर सीओ सोजत सिटी अनिल सारण को निलंबित कर मुख्यालय पुलिस मुख्यालय राजस्थान किया। वहीं मामले में कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह और अशोक मीणा की भूमिका सामने आने पर एसपी चूनाराम जाट ने सस्पेंड किया। ऐसे की सीओ सोजत ने गड़बड़
नागौर जिले के डेगाना निवासी मनीष शर्मा चैन्नई में ज्वेलरी का काम करता है। 9 फरवरी को वह सोजत आया। यहां एक होटल में रूका। 10 फरवरी को सेहवाज गांव में अपने दोस्त के पास गया और सोना बेचने की बात कही। उन्हें शक हुआ और कई ग्रामीणों को यह पता चल गया कि मनीष के पास भारी सोना है जो चोरी का भी हो सकता है। ऐसे में मुखबिर के जरिए सीओ सोजत अनिल सारण को 12 फरवरी को सूचना मिली। मुखबिर के जरिए सोना बेचने के लिए मनीष को 12 फरवरी को ही सोजत के मोड भट्‌टा पर बुलाया गया। जहां सीओ सोजत अनिल सारण अपने गनमैन कांस्टेबल जितेंद्रसिंह और कार्यालय में लग कांस्टेबल अशोक को साथ लेकर निजी कार से मौके पर गए। बिना बिल का सोना होने पर मनीष को डराया धमकाया और गिरफ्तारी का डर बता कर भगा दिया और सोना लेकर आ गए। इस सोने की सीओ सोजत सिटी ने जब्ती नहीं बताई ओर अपने पास रख लिया। यह भी पढ़े : डेढ़ करोड़ का जब्त सोना खुद के पास रखा,डीएसपी सस्पेंड:दो कॉन्स्टेबल भी निलंबित, एसपी ने अपने स्तर पर कराई थी जांच

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *