मोगा रैली में लुधियाना की 55 बसें भेजीं, महिलाओं को देना पड़ा किराया

मोगा में आयोजित आम आदमी पार्टी की नशे के खिलाफ रैली का असर लुधियाना बस स्टैंड पर साफ देखने को मिला। रैली में सुबह से ही लुधियाना डिपो की 92 में से 55 पंजाब रोडवेज बसें भेजी गईं। जिससे कई रूट पर बसों की सेवाएं नहींं मिलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनमें कई लंबी दूरी के बस रूट भी शामिल रहीं। रोजाना 8 से 10 हजार यात्रियों को उनके गंतव्यों के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाने वाले बस स्टैंड पर सरकारी बसों की कमी के कारण खासकर महिला यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सरकारी बसें उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा और किराया भी देना पड़ा। हालांकि निजी बसों के संचालन से देरी से पहुंचने जैसी परेशानी नहीं हुई। चंडीगढ़ और अमृतसर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित लुधियाना-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-अमृतसर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित रहा। चंडीगढ़ जा रही यात्री रमनदीप कौर ने बताया कि वह काफी देर से बस का इंतजार कर रही थीं, लेकिन सरकारी बस न आने पर उन्हें निजी बस से सफर करना पड़ा। इसी तरह मनजीत ने कहा कि उन्हें पटियाला जाने के लिए निजी बस लेनी पड़ी, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। बता दे कि 55 बसों के मोगा रैली में जाने की पुष्टि अधिकारियों ने की है। हालांकि पीआरटीसी की भी बसें भेजी गई थी। इस संबंध में जीएम एमपी सिंह से प्रश्न किया तो उन्होंने सवाल सुनकर फोन काट दिया और दोबारा फोन रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *