बालोद| जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख को सनातन धर्म परिषद भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन महाशिवरात्रि के अवसर पर भिलाई के हुडको स्थित श्रीकोदंड रामालय मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बिहारी दास गोरखपुर, उत्तरप्रदेश तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राव, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन तोमन साहू उपस्थित थे। परिषद का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ देशभर के मठ-मंदिरों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।


