जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरतला (रोड) में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। व्याख्याता रामेश्वरी रामटेके ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दीं। बारहवीं के विद्यार्थियों ने भी अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों को पानी की बोतल एवं पेन भेंट किया।


