भास्कर न्यूज | बालोद भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से जैन श्री संघ बालोद की कार्यकारिणी बैठक महावीर भवन स्थित संघ कार्यालय में हुई। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से हरीशचंद सांखला को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात हरीश सांखला ने जैन श्री संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संघ प्रमुखों की सहमति से अपनी समिति का गठन किया। सदस्यों को विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों की जिम्मेदारी सौंपी। समिति में सदस्य के रूप में मनीष कोठारी, भीकमचंद चौरड़िया, ललित श्रीश्रीमाल, राजेंद्र ललवानी, सुभाष चोपड़ा, चेतन ढेलडिया, अभय ललवानी, मुकेश भंसाली, प्रकाश भंसाली, सुभाष ढेलडिया, संजय ढेलडिया, प्रदीप चौरड़िया (गोलू), विनोद श्रीश्रीमाल, तरुण नाहटा, लक्की लोढ़ा, नीलेश नाहटा, शुभम श्रीश्रीमाल, महावीर बाफना, रवि सांखला, संजय बाघमार एवं शुभम नाहटा को शामिल किया गया। मार्गदर्शन के लिए जैन श्री संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला एवं सचिव मांगीलाल ढेलडिया को दायित्व सौंपा गया।


