भास्कर न्यूज | लुधियाना पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मदिवस और बोधोत्सव पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महर्षि दयानंद जी के जयंती और बोधोत्सव के उपलक्ष्य पर बच्चों को इस संबंध में हवन किया। उनकी शिक्षाओं को बच्चों तक पहुंचाने के लिए कक्षा सातवीं व नवमी के छात्रों में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इनमें सत्य की खोज में गुरु और ज्ञान की भूमिका सामाजिक कुरीतियों के विरोधी स्वामी दयानंद जी, आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद जी आदि विषय पर प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में छात्रों की सक्रिय और सराहनीय भागीदारी रही। प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्रों को स्कूल के प्रिंसिपल की तरफ से प्रथम, द्वितीय, तृतीय व प्रशंसनीय पुरस्कार दिए गए। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा ने छात्रों को उनकी शिक्षाओं के बारे में बताते हुए उनको अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।


