पॉक्सो केस में समझौते का दबाव बनाने को बच्ची का वीडियो वायरल

लुधियाना| कूमकलां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से दर्ज पॉक्सो केस में समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष ने बच्ची की वीडियो क्लिप जानबूझकर व्हाट्सऐप ग्रुप में शेयर की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च 2025 को थाना कूमकलां में आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया था। आरोप था कि उसने नाबालिग के साथ गलत हरकतें की थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *