कोयंबटूर में डॉ. सिद्धू बोलीं- मोदी आध्यात्मिक, राहुल समझ से बाहर

भास्कर न्यूज | अमृतसर तमिलनाडु के कोयंबटूर में कांग्रेस से निष्कासित नवजोत कौर सिद्धू ने एक बार फिर मोदी और भाजपा के कसीदे गढ़े हैं, वहीं राहुल को समझ से परे बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी काफी आध्यात्मिक स्वभाव के व्यक्ति हैं। यह उनकी शख्सियत में साफ दिखता है। इस बयान के बाद सिद्धू के फिर से भाजपा में जाने की संभावनाओं को बल मिल रहा है। सिद्धू कोयंबटूर में सद्गुरु की ओर से शिवरात्रि पर करवाए गए कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं। वहीं राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्हें समझ नहीं पातीं, क्योंकि वह अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचे, जहां हर व्यक्ति के साथ बराबरी से बात की जा सके और खुलकर संवाद किया जाए। राहुल अब भी गांधी परिवार की सोच से बंधे नजर आते हैं और जो लोग सच्चे मन से सलाह देना चाहते हैं, उनसे मिलने के लिए समय नहीं निकालते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *