नेहरू चिल्ड्रन स्कूल के पास कुत्तों से लोग परेशान

जालंधर | नेहरू चिल्ड्रन स्कूल से लेकर पुरानी पुलिस चौकी नंबर 5 और सूद अस्पताल तक के क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। इस इलाके में बड़ी संख्या में खूंखार कुत्तों के कारण स्कूली बच्चे और बुजुर्ग पैदल चलने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदारों ने सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा कर रखा है और इन कुत्तों को पनाह दे रहे हैं। यहां छात्रों के लिए बस स्टॉप भी है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोग इस समस्या को लेकर नगर निगम में लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। -सुमित, रैणक बाजार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *