छेड़छाड़ और मारपीट का 11 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:एसपी ने रखा था दो हजार का इनाम, विशेष अभियान के तहत दबोचा

हनुमानगढ़ की महिला थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। वह करीब 11 साल से छेड़छाड़-मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। वारंटी पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। महिला थाना पुलिस ने वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला थाना प्रभारी कविता पुनिया ने बताया कि एसपी अरशद अली द्वारा वांछित और वारंटी के धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिछले 11 साल पुराने मामले में कोर्ट द्वारा बनाए गए स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार महिला पुलिस थाना के हैड कॉन्स्टेबल सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 2 हजार इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। स्थाई वारंटी के खिलाफ 2013 में आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 354 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *