बदमाश कर रहा अवैध वसूली और मारपीट, लोग परेशान:जौरा कस्बे के रहवासियों ने एसपी ऑफिस पहुंच शिकायत की

मुरैना के जौरा कस्बे के दो दर्जन से अधिक लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, आज (मंगलवार) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। भगोलापुरा गांव के स्थानीय निवासी आदतन बदमाश मोनू शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह चंदे के नाम पर अवैध वसूली करता है और मना करने पर मारपीट करता है। लोगों ने मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ को लिखित शिकायत सौंपते हुए पीड़ितों ने बताया, मोनू शर्मा चंदे के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करता है। अगर कोई व्यक्ति चंदा देने से इनकार करता है, तो वह उनसे मारपीट करता है। मारपीट और धमकियों के कई मामले
बतियापुरा गांव के रहने वाले ज्ञानेंद्र शाक्य ने बताया कि मोनू शर्मा ने उससे दो लाख रुपए की मांग की। इनकार कर दिया तो मोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 6 दिसंबर की शाम को उसके साथ मारपीट की। घटना के समय ज्ञानेंद्र शाक्य अपने घर लौट रहे थे, जब रास्ते में उन्हें रोका गया और बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। ज्ञानेंद्र ने बताया कि चंदा नहीं देने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। कई अन्य ग्रामीणों ने भी मोनू शर्मा के खिलाफ शिकायत की। बताया कि वह बार-बार चंदे के नाम पर रकम वसूलता है। ग्रामीणों के अनुसार, उसने खुलेआम धमकी दी है कि यदि कस्बे में सुरक्षित रहना है तो चंदा देना ही पड़ेगा। शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि मोनू का नेटवर्क इतना मजबूत है कि वह किसी भी व्यक्ति के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर पुलिस के पास पहुंचने से डराता है। महिलाओं ने यह भी कहा कि बदमाश के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण उसकी हिम्मत लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
लोगों का कहना है, गुंडागर्दी से न सिर्फ उनका जीना मुश्किल हो गया है, बल्कि काम-धंधे पर भी असर पड़ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ ने ग्रामीणों की बात सुनीं और आश्वासन दिया कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बताया कि पुलिस को जल्द से जल्द मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *