बिलासपुर में रिफिलिंग के दौरान फटा गैस सिलेंडर:बुरी तरह झुलसा नाबालिग, अस्पताल में भर्ती, किचन केयर की दुकान में चल रहा था अवैध रिफिलिंग ​​​​​​​

बिलासपुर में गैस की अवैध सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया। गैस पाइप फटने आग लग गई। हादसे में एक नाबालिग बुरी तरह झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की जानकारी थाने में नहीं दी गई है। दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र में चांटीडीह में बलदाऊ किचन केयर के नाम से दुकान है। दुकान में गैस सहित किचन उपकरण सुधारे जाते हैं। यहां दुकान में गैस की अवैध रिफिलिंग कर गैस की ब्लैक मार्केटिंग का काम किया जाता है। दुकान में सोमवार की दोपहर संचालक बलदाऊ यादव गैस की अवैध रिफिलिंग कर रहा था। नाबालिग से करा रहा था मजदूरी और हो गया हादसा बताया जा रहा है कि, बलदाऊ साहू दुकान में 16 वर्षीय ओम यादव से काम करा रहा था। लड़का दुकान में गैस की रिफलिंग कर रहा था। तभी यह हादसा हो गया और वो बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान घायल लड़के को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद दुकान संचालक ने दुकान बंद कर दिया। जानकारी के बाद भी पुलिस ने नहीं ली सुध इधर, हादसे के बाद दुकान संचालक बलदाऊ यादव वहां से भाग गया। नाबालिग ओम यादव को दुकान संचालक ने अपने यहां काम पर रखा था। काम के दौरान ही यह हादसा हुआ है। इस हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। न ही पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। हादसे की खबर मीडिया में आने के बाद भी पुलिस ने न तो घायल लड़के और परिजन से पूछताछ की और न ही दुकान संचालक की पतासाजी की। जगह-जगह हो रही अवैध रिफिलिंग, जिम्मेदारों को ध्यान नहीं शहर में कई जगहों पर अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा है। घरेलू सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में रिफिलिंग का काम किया जाता है। किचन केयर के साथ ही मेटल स्टोर्स और जनरल स्टोर्स में इस तरह से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग कर ब्लैम मार्केटिंग की जा रही है। गैस कंपनी के कर्मचारियों के साथ ही खाद्य विभाग के अफसरों की मिलीभगत से अवैध काम चल रहा है। कई दुकानों में कंपनी के कर्मचारी ही गैस सिलेंडर की सप्लाई करते हैं। जिन पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *