भाजपा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल:बालोद में कम उम्र के बावजूद फॉर्म किया स्वीकार; प्रभारी से भेदभाव की शिकायत

बालोद जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होने ही वाली है। ऐसे में इस नियुक्ति को लेकर कई तरह के सवाल आने शुरू हो गए हैं। दरअसल, उम्र की सीमा को लेकर 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जुंगेरा मंडल में 35 साल के लिए 5 दिन कम होने पर दावेदारी निरस्त कर दी गई। वहीं दूसरी ओर 35 साल होने में 3 महीने बचे थे, उन्हें दावेदारी का अवसर दिया गया। जिसके बाद से नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं मामले की शिकायत प्रभारी नीलू शर्मा से की गई है। जुंगेरा मंडल अध्यक्ष के लिए पार्थ साहू नाम के कार्यकर्ता ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। तय उम्र में 5 दिन कम होने की वजह से उनका नाम निरस्त कर दिया गया। वहीं गुरूर मंडल में आनंद शर्मा नाम के कार्यकर्ता जिनकी उम्र 35 वर्ष होने में 3 महीने कम है, उनका नाम आगे बढ़ा दिया गया। बता दें कि बालोद जिले में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति मंगलवार देर शाम तक होने वाली है। संगठन चुनाव के प्रभारी नीलू शर्मा ने मामले पर कहा कि इस तरह का कोई विषय है तो जांच के बाद फैसला लिया जाएगा। वहीं मंडल अध्यक्ष के दावेदार शशिकांत जगदले ने आनंद शर्मा की दावेदारी निरस्त करने के लिए शिकायत पत्र भी सौंपा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *