त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव:एक्सीडेंट में पैर टूटने के बाद भी वोटिंग:पेंड्रा में बारात से पहले दूल्हे ने किया मतदान;100 साल की दादी व्हीलचेयर में पहुंची

पेंड्रा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भारी उत्साह देखा गया। 120 मतदान केंद्रों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के लिए मतदान हुआ। सकोला मतदान केंद्र पर एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। यहां दूल्हा बने ऋषभ श्रीवास्तव बारात में जाने से पहले वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सर्वोपरि है। वहीं एक मतदाता के पैर में प्लास्टर बंधा है फिर भी वह वोट डालने आया। पेंड्रा में वोटिंग को लेकर उत्साहित है मतदाता विषेशरा मतदान केंद्र पर 100 साल की बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर आकर वोट डालने पहुंची। पतगवां में एक युवक ने पैर टूटा होने के बावजूद दोस्तों और परिजनों के सहारे मतदान किया। सकोला, कोटमी, दमदम और देवरी कला में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोटमी कला केंद्र में महिलाएं लंबी कतार में खड़ी रहीं। कई केंद्रों पर मतदाता मतदान परिसर में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश नामदेव ने भी पत्नी के साथ मतदान किया। बचरवार गांव में लोगों ने मतदान के बाद सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। भाड़ी मतदान केंद्र पर पहले मतदान करने वालों को आरओ और एआरओ ने पौधा देकर सम्मानित किया। अडभार गांव में एक युवा ने लंबी कतार में खड़े रहने के दौरान थकान से बचने के लिए ईंट का सहारा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *