दिल्ली की CM ने पहनी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी:BJP बोली- बिहार-पूर्वांचल की संस्कृति की पहचान; वित्त मंत्री ने भी बजट वाले दिन पहनी थी

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मधुबनी पेटिंग वाली साड़ी में नजर आईं। कल यानी बुधवार को दिल्ली में बीजेपी विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद वो उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने रेड ब्लाउज के साथ यलो कलर की चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी। साड़ी और ब्लाउज के बॉर्डर में मधुबनी पेंटिंग की गई है। साड़ी के पल्लू पर भी मधुबनी पेंटिंग है। इसे लेकर बिहार बीजेपी की ओर से बुधवार (19 फरवरी) को एक्स पर रेखा गुप्ता की तस्वीर भी शेयर की गई है। बिहार बीजेपी ने एक्स पर फोटो पोस्ट कर लिखा, दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी में उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह केवल परिधान नहीं, बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो देश में अपनी चमक बिखेर रही है। वित्त मंत्री ने मधुबनी साड़ी पहनकर पेश किया था बजट 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8वीं बार देश का बजट पेश किया। इस दौरान सीतारमण ने क्रीम कलर की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी थी। यह साड़ी उन्हें बिहार में रहने वाली पद्मश्री विजेता दुलारी देवी ने गिफ्ट की थी। दरअसल बीते दिसंबर में वित्त मंत्री क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में मधुबनी आई थीं। तब दुलारी देवी ने उन्हें ये साड़ी भेंट की थी। दुलारी देवी ने साड़ी गिफ्ट देते समय वित्त मंत्री ने कहा था कि बजट वाले दिन इसे पहनें। आज हाफ शोल्डर रेड ब्लाउज के साथ वित्त मंत्री ने वही साड़ी पहनी। पूरी खबर पढ़ें। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनीं हैं।वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ था। उनके पिता जयभगवान 1972-73 में बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर बने। उन्हें दिल्ली में ड्यूटी मिली। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। उन्होंने दिल्ली के ही दौलत राम कॉलेज से BCom किया। इसके बाद LLB की पढ़ाई भी की। उन्होंने कुछ समय तक वकालत भी की। —————————————– इसे भी पढ़िए… रेखा गुप्ता शपथ के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं:हनुमान मंदिर में दर्शन किए; थोड़ी देर में शपथ ग्रहण; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनेंगे शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ देर में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *