जमशेदपुर में टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसेरवानजी टाटा की जयंती 3 मार्च को मनाई जाएगी। जुबली पार्क में विद्युत सज्जा की तैयारियां चल रही हैं। इस कारण पार्क के पास की सड़क 7 मार्च तक बंद कर दी गई है। सड़क बंद होने से सोनारी और कदमा को साकची से जोड़ने वाली स्ट्रेट माइल रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। बागे जमशेद गोलचक्कर पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। स्कूल की छुट्टी के समय यह समस्या और बढ़ जाती है। लाखों लोगों के जुटने की संभावना प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। संस्थापक दिवस पर लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। इसके लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।


