मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन:CM ने केक काटकर लिया मां का आशीर्वाद; गृहग्राम बगिया में सत्यनारायण कथा का आयोजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को अपने गृहग्राम बगिया में 61वां जन्मदिन मनाया। सीएम ने दिन की शुरुआत अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद लेकर की। उनकी पत्नी कौशल्या साय ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। सीएम ने जशपुर में अपने गृहनिवास श्रीराम सदन में परिवार के साथ सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। पूजा-अर्चना के बाद केक काटा और परिवार के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना इस अवसर पर प्रदेशभर से लोग बगिया पहुंचे। रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के प्रेम और आशीर्वाद से उन्हें छत्तीसगढ़ की सेवा का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा की सफलता का जिक्र मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता का जिक्र किया। पार्टी ने सभी 10 नगर निगम और 49 में से 35 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है। दो चरणों के चुनाव में 75% सीटों पर भाजपा का प्रभुत्व रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि 23 तारीख को होने वाले तीसरे चरण में भी जनता का समर्थन भाजपा को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *