छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की एक्टिवा को भी बरामद कर लिया है। सुखराम शोरी ने 12 फरवरी को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को वह सुबह 9 बजे अपनी एक्टिवा से आत्मानंद स्कूल नरहरदेव गए थे। उन्होंने एक्टिवा को लॉक करके स्कूल मैदान के पास रोड किनारे खड़ी की थी। जब वह स्कूल से बाहर निकले तो एक्टिवा गायब थी। मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप से स्कूटी बरामद पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को महावीर पेट्रोल पंप शीतलापारा के पास से चोरी की एक्टिवा मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम बारदेवरी निवासी 30 वर्षीय प्रकाश देहारी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने 60 हजार रुपये कीमत की एक्टिवा (नंबर सीजी 19 बीआर 6045) को जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


