पाली | राष्ट्रीय स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पाली की बेटी तनुश्री पुत्री मुकेश मेहता भाग लेगी। मोहाली में जेएनवीयू यूनिवर्सिटी से सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता 2024-25 में उसका सेलेक्शन हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी तक होगी। पाली वुशू संगठन के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद आसिफ ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा टीम कोच सूरज गौतम, टीम मैनेजर के रूप में देवेंद्र मालव को नियुक्त किया है। पूरी टीम को जिले से जोधपुर वुशू संघ के सचिव विनोद आचार्य, पाली वुशू संघ के अध्यक्ष नरेंद्र फुलवरिया, टीम मेंबर आमीन गौरी , कराटे प्रशिक्षक इमरान खान, अब्दुल रऊफ एवं मुकेश मेहता एवं कई गणमान्य नागरिकों प्रवीण धारीवाल, हेमंत जैन ने बधाई दी।


