भास्कर न्यूज|बगोदर खोरठा जनभाषा केंद्र बगोदर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी ) के अवसर पर सरिया रोड स्थित गुड वे साइंस सर्किल में परिचर्चा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें मातृभाषा खोरठा भाषा के विकास और संवर्धन को लेकर विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि मातृभाषा खोरठा भाषा के लोकोक्ति,मुहावरे,कहा वत,कहानी आदि को संग्रहित करने के लिए मासिक गांव चलने,जोहार खोरठा डिजिटल वेब संचालित करने और महत्वपूर्ण विषयों पर समय समय पर ऑनलाइन/ऑफलाइन मीटिंग की जाएगी। निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार से अविलंब मातृ भाषाओं में प्राथमिक स्तर से लेकर पीजी तक की पढ़ाई को सुचारू रूप से चालू करने ,उनके सिलेबस व किताबों की मुकम्मल व्यवस्था करने एवं खोरठा समेत अन्य क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की अविलंब बहाली करने की मांग की गयी है। उक्त कार्यक्रम में शिशिर जायसवाल, र मेश कुमार,बासुदेव महतो, विवेक मंडल, लालमोहन महतो, जितेंद्र महतो,हेमलाल महतो,बालेश्वर महतो आदि थे।


