सिमडेगा की लगातार दूसरी जीत दुमका को तीन विकेट से हराया

भास्कर न्यूज|गुमला झारखण्ड राज्य क्रिकेट अंडर-23क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले मुकाबले में सिमडेगा ने दुमका को तीन विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज किया। जिला मुख्यालय के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में दुमका की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते पूरी टीम महज 105 रन पर सिमट गई। दुमका की ओर से अंकुश राउत ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली। ऋषि शर्मा ने 18 व आयुष ने 10 रन का योगदान दिया। सिमडेगा की ओर से संजीत शर्मा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट अर्जित किया। वहीं अविनाश ने तीन व तानिश शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमडेगा की टीम ने 13.4 ओवरों में सात विकेट गंवा कर जीत दर्ज कर लिया। टीम की ओर से गुरुशरण ने 28 गेंद पर 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। तानिश 17 व सचिन पाल ने 11रनो का योगदान किया। दुमका की ओर से प्रीत सिंह ने तीन व अंकित व आयुष ने दो-दो विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बदलते सिमडेगा के संजीत शर्मा मैन ऑफ द मैच चुने गए। टीआरडीओ अनवर मुस्तफा, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, ओपी राय ने प्लेयर ऑफ द डे को 5000 कैश मनी व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, विमल कुमार, ज्ञान प्रकाश, सनी साहू, मधुसूदन उरांव, शशि प्रकाश, विनीत कुमार, सहित अन्य मौजूद थे। शनिवार को दुमका का मुकाबला खूंटी के साथ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *