नगर कौंसिल चुनाव को लेकर वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी पंडित माली राम शुक्रवार को नामांकन की त्रुटियां ठीक करके फाइल जमा करवाने के लिए ग्रामीण विकास भवन पहुंचे। माली राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि वहां मौजूद वार्ड 12 से आप प्रत्याशी सरबरिंदर सिंह भरोवाल ने उनकी फाइल छीनते हुए बदसलूकी की। जिसका भाजपा के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने वर्करों समेत विरोध जताया। थाना सिटी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो रोष में भाजपाइयों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उधर, सरबरिंदर सिंह भरोवाल ने कहा कि अपने कागज 20 फरवरी को ही जमा करवा दिए थे। बौखलाहट में भाजपा उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।


