एडीए मुख्य प्रशासक अंकुरजीत सिंह के निर्देश पर अभियान चलाकर छेहर्टा साहिब से गुरुद्वारा सैन साहिब रोड और गांव बासरके गिल्स पर बन रही अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तहसीलदार कम ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जगबीर सिंह ने पुड्डा व पुलिस बल के साथ डवैलप कराई जा रही अवैध कौलोनियों को ध्वस्त करा दिया। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट ने चेताया कि दोबारा किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दी।


