7 माह बाद देहाती एसएसपी चरणजीत सिंह का तबादला

पंजाब में एडीजीपी , आईजी, डीआईजी सहित 21 आईपीएस और 9 एसएसपी के तबादले हुए। जिसमें एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह को बदलकर एसएएस नगर में बतौर एआईजी इंटेलिजेंस लगा दिया गया है। यह एसएसपी का तबादला सात महीने के बाद हुआ है। उनकी जगह पर अब 2019 बैच के आईपीएस ऑफिसर मनिंदर सिंह बतौर देहाती एसएसपी का पदभार संभालेंगे। मनिंदर सिंह इससे पहले एडीसी टू होनेबल गर्वनर पंजाब में तैनात थे। बता दें कि पहले 3 अगस्त 2024 को चरणजीत सिंह बतौर एसएसपी देहाती का चार्ज संभाला था। जिनका अब उनका तबादला हो गया। चरणजीत सिंह से पहले सतिंदर सिंह देहाती के एसएसपी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *