सेंट्रल जेल में चैकिंग के दौरान 15.08 ग्राम नशीला पदार्थ और 10 बंडल बीड़ी के बरामद किए गए। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अजमेर सिंह सहायक सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जेल में सर्च के दौरान नशीला पदार्थ और बीड़ी के बंडल बरामद हुए हैं।


