नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया स्पेशल बाइक गश्त

सरायकेला| नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम सरायकेला थाना द्वारा विशेष बाइक गश्ती अभियान चलाया गया। इस गश्ती का नेतृत्व थाना प्रभारी विनय कुमार ने स्वयं बाइक चलाकर किया। विशेष गश्ती मुख्य सड़क से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक पहुंची। इसके बाद पटनायक टोला क्षेत्र और गैरेज चौक का भ्रमण करते हुए पुनः थाना लौटा। इस दौरान बाइक पर सवार पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे और विभिन्न चौक-चौराहों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप देखा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव अवधि तक नियमित रूप से विशेष गश्ती अभियान जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *