लुधियाना| शहर की समाजसेवी जान्हवी बहल ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्हें खालिस्तानी समर्थकों की ओर से लगातार धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। बहल ने कहा है कि संबंधित मोबाइल नंबरों और धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए गए हैं ताकि मामले की गंभीरता को समझा जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं, जिनके संबंध में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसके बावजूद धमकी भरे संदेशों का सिलसिला जारी है, जिससे उनकी और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता हो गई है। बहल ने मामले की तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।


