नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर | शासकीय टीसीएल पीजी महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के चौथे दिन “नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं की भूमिका” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमआर. लहरे और जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा रहे। महाविद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकगण भी मौजूद थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि आज के युवा, विशेषकर 10 से 17 वर्ष के किशोर नशे की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इसके पीछे तनाव, गलत संगति और जागरूकता की कमी मुख्य कारण हैं। नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालता है। अतिथियों ने युवाओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे से दूर रहकर समाज को जागरूक करने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लहरे ने सभी उपस्थितों से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे शिक्षित बनेंगे, नशे से दूर रहेंगे और एक स्वच्छ, नशा मुक्त समाज का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवक कुलदीप बघेल, रमेश प्रधान, विकास तांडन और अमनदीप जोगी ने विशेष योगदान दिया। सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर नशा मुक्ति के संदेश फैलाएं और युवाओं को जागरूक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *