पहले जुमे को मस्जिदों में उमड़े अकीदतमंद

माहे रमजान का शुक्रवार को पहला जुमा होने पर मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़े। समीर पठान ने बताया कि कस्बे की जामा मस्जिद में कस्बे के लोगों के अलावा आसपास के गांवों से भी मुस्लिम जन बड़ी संख्या में नमाज अदा करने पहुंचे। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जुनैद ने बताया कि यह महीना बरकत का महीना है। यह महीना खूद इबादत करने के साथ ही गरीबो, यतीमों को मदद करने का महीना भी है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर अब्दुल हफीज व सेक्रेटरी अब्दुल सलाम ने बताया कि मस्जिद में इंतजाम किए हुए थे। अंजुमन इस्लामिया मदरसे में नमाज पढ़ने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *