रंगोली में ज्ञानेश्वरी व पारंपरिक व्यंजन बनाओ में गुरुजोत प्रथम

धमतरी | बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी के इतिहास विभाग द्वारा 21 फरवरी को रंगोली, पेंटिग और व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता हुई। रंगोली में प्रथम एमए चतुर्थ सेमेस्टर की ज्ञानेश्वरी, द्वितीय एमए द्वितीय सेमेस्टर के तुषार ठाकुर, तृतीय एमए चतुर्थ सेमेस्टर कुंदन लाल साहू रहे। ऐतिहासिक विषय वस्तु पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम एमए चतुर्थ सेमेस्टर के गुरुजोत सिंह खालसा, द्वितीय एमए चतुर्थ सेमेस्टर की आकांक्षा, तृतीय एमए चतुर्थ सेमेस्टर की कुसुम पटेल रहीं। पारंपरिक व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम गुरुजोत सिंह खालसा, द्वितीय आकांक्षा यादव, तृतीय कुसुम पटेल रही। ठेठरी, खुरमी, चउसेला, फरा आदि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक व्यंजन बनाकर पाक कला का परिचय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *