सुपरमॉडल एवं आर्टिस्ट स्यान के ने अपने डेब्यू रोमांटिक मेलोडी ट्रैक ‘जानिए’ के जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की है। यह गाना डिट्टो म्यूजिक के माध्यम से वर्ल्डवाइड रिलीज हुआ, जिसे युवाओं से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज होते ही यह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। जयपुर के वैशाली नगर स्थित कमाराडेरी कैफे में “जानिए” की सक्सेस पार्टी और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें स्यान के और उनकी टीम ने मीडिया के साथ अपने अनुभव साझा किए। स्यान के ने बताया कि यह गाना युवा पीढ़ी की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है। इसकी भावनात्मक धुन और रोमांटिक बोल लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं। स्यान के ने कहा- गाने के बोल, संगीत और संपादन की पूरी जिम्मेदारी मैंने स्वयं संभाली है। ऑडियंस के प्यार और डिमांड को देखते हुए जल्द ही इसका वीडियो वर्जन भी रिलीज किया जाएगा। स्यान के, जिनका असली नाम सिमरन कश्यप है, इससे पहले जयपुर में आयोजित एक नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट में भाग लेकर ‘फॉरएवर मिस जयपुर’ और ‘फॉरएवर मिस राजस्थान’ का टाइटल जीत चुकी हैं। अब म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखते हुए उन्होंने खुद को गायन, संगीत और कंपोजिशन में भी साबित किया है। ‘जानिए’ की सफलता के बाद, स्यान के ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही इसका वीडियो वर्जन भी दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। इस गाने की सफलता ने स्यान के को म्यूजिक इंडस्ट्री में एक उभरते हुए टैलेंट के रूप में स्थापित कर दिया है।


